मेरठ (MEERUT): 22 फरवरी को लगेगा बृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, सचिव नम्रता सिंह ने मीडिया के साथ बनाई रणनीति
मेरठ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ की सचिव नम्रता सिंह (प्रथम) ने आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले 'बृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर' की तैयारियों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है ताकि शिविर के दौरान अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके।
मीडिया से सहयोग की अपील सचिव ने मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम से इन योजनाओं का व्यापक प्रचार करें। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोग जागरूक होंगे और 22 फरवरी को आयोजित होने वाले शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। विभाग का लक्ष्य है कि इस शिविर के माध्यम से रिकॉर्ड संख्या में लाभार्थियों का चयन कर उन्हें तत्काल लाभ प्रदान किया जाए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां