राम चरण-उपासना के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में दी बधाई

On

 

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में मामा का हाथ छुड़ाकर सड़क पार कर रही मासूम पर पलटा ई-रिक्शा, दर्दनाक मौत; CCTV फुटेज वायरल

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में BSA कार्यालय में पूर्व विधायक और बीएसए के बीच हुई तीखी बहस, शिक्षिका के समायोजन को लेकर उपजा विवाद

मुंबई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बन गए। इस खुशी के मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने राम चरण को बधाई दी। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर बधाई देते हुए एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "राम चरण और उपासना को एक बार फिर माता-पिता बनने की बधाई। चारों तरफ खुशी और जश्न का माहौल है। चिरंजीवी भाई और चिट्टिका के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही है। उन्हें और पूरे परिवार को मुस्कराते हुए देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जमीन में मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख की ठगी; 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 

अल्लू अर्जुन ने आगे लिखा, "नन्हे मेहमानों के आने से दुनिया में ढेर सारी खुशियां आ गई। एक खूबसूरत नई शुरुआत के लिए दोगुना प्यार।" बता दें कि 31 जनवरी को उपासना ने हैदराबाद में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वहीं, रामचरण के पिता चिरंजीवी ने फैंस को बच्चे और मां के स्वस्थ होने की जानकारी दी थी। बताया जाता है कि उपासना की डिलीवरी 1 फरवरी को शिफ्ट की गई थी, लेकिन कुछ वजह से डिलीवरी 31 जनवरी को करनी पड़ी।

 

 

राम चरण और उपासना एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। पहले दोस्ती और धीरे-धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2011 में सगाई कर ली और फिर हैदराबाद में एक समारोह में दोनों ने शादी कर ली। पहली बच्ची, क्लिन कारा, का जन्म 2023 में हुआ।

 

 

उपासन अपोलो चैरिटी की वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। वो भारत के पहले कॉर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं। अभिनेता राम चरण जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में सभी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही, इसमें दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

शामली। सोमवार को एक बार फिर आसमान में घना कोहरा छाए रहने से सर्दी का सितम बढ़ गया। दिनभर...
शामली 
शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश में हैं जो लुक्स में शानदार हो भरोसे में मजबूत हो और...
ऑटोमोबाइल 
जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन

नोएडा।  विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित वेटलैंड में प्रकृति और पक्षियों का उत्सव मनाया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख की पेनल्टी, बंद STP और कचरा प्रबंधन में लापरवाही

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर एसटीपी न चलाने, सीवरेज को शोधित किए बिना...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख की पेनल्टी, बंद STP और कचरा प्रबंधन में लापरवाही

नोएडा प्राधिकरण ने आम्रपाली सफायर सोसाइटी पर लगाया 73.40 लाख का जुर्माना, STP संचालन न करने पर कार्रवाई

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर आम्रपाली सफायर सोसाइटी पर सीवर पानी के शोधन...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण ने आम्रपाली सफायर सोसाइटी पर लगाया 73.40 लाख का जुर्माना, STP संचालन न करने पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या से इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

   वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए