मेरठ (MEERUT): डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने परखा मतदाता पुनरीक्षण कार्य, एसएसपी के साथ जिला जेल का भी किया औचक निरीक्षण
मेरठ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने शनिवार को निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कनोहर लाल कन्या इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय प्रभात नगर सहित विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ (BLO) को कड़े निर्देश दिए कि वे अर्ह मतदाताओं के फॉर्म-6 पूर्ण विवरण और घोषणा-पत्र के साथ त्रुटिरहित भरें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में फोटो या अन्य विवरणों में कोई भी कमी शेष नहीं रहनी चाहिए। नाम संशोधन के लिए

फॉर्म-8 और नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरवाकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने जनता से अपील की कि वे वोटर हेल्पलाइन ऐप या ईसीआई की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने नाम की जांच और आवेदन कर सकते हैं।
जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण
मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बाद जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल के चिकित्सालय, महिला वार्ड, बैरकों और शिशु सदन का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों से उनके खान-पान और कानूनी पैरवी हेतु वकीलों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) नवीन चन्द्र, एसीएम दीपक माथुर और जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां