नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर आम्रपाली सफायर सोसाइटी पर सीवर पानी के शोधन में नियमों का उल्लंघन करने के लिए 73.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बंद पाया गया और गंदा पानी सीधे नाले में बहाया जा रहा था।
प्राधिकरण ने सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है। जल विभाग-3 के प्रबंधक पी. पी. सिंह ने बताया कि सोसाइटी में अब तक 73 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है और इसकी वसूली के लिए क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजा गया है।
सोसाइटी में 1308 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग एक हजार फ्लैटों में लोग रह रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी लगातार पर्यावरणीय कानून का उल्लंघन कर रही है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी एसटीपी संचालित न होने पर कई सोसाइटी पर कार्रवाई की थी।

टिप्पणियां