नोएडा में i Home Master कंपनी के डायरेक्टर गुड्डू आलम गिरफ्तार, इंटीरियर डिज़ाइन के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

 नोएडा। नोएडा में आई होम मास्टर प्राइवेट लिमिटेड (i Home Master Private Limited) नामक कंपनी के माध्यम से घरों और फ्लैटों में इंटीरियर डिज़ाइन का कार्य  करने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 6 मॉनीटर, 6 सीपीयू, 6 कीबोर्ड एवं 1 मोबाइल फोन बरामद किया है। 
 
एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से i Home Master Private Limited के माध्यम से इंटीरियर कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त गुड्डू आलम पुत्र मोहम्मद रुस्तम को सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा अपनी कंपनी i Home Master Private Limited के माध्यम से लगभग 20 व्यक्तियों के साथ इंटीरियर कार्य के नाम पर अनुबंध कर उनसे कुल लगभग 2 करोड़ रुपये वसूले गए। अभियुक्त ग्राहकों को झूठे आश्वासन देकर कार्य प्रारंभ नहीं करता था और पैसे वापस मांगने पर उन्हें गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता था। इसके अतिरिक्त, ग्रेटर नोएडा स्थित एक फ्लैट के इंटीरियर कार्य के लिए करीब 10 लाख रुपये लेकर भी कार्य पूरा नहीं किया तथा धन वापस मांगने पर धमकियां और अभद्र व्यवहार किया। 
 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक पीड़ित द्वारा थाना सेक्टर-63 पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।  जांच के दौरान जालसाजी की पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने i Home Master Private Limited के डायरेक्टर गुड्डू आलम पुत्र मोहम्मद  की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था ।
 
एडीसीपी ने बताया कि जांच में अब तक यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्तों द्वारा संबंधित कंपनी के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों से करोडों रुपये की धनराशि प्राप्त की गई। इस संबंध में अन्य पीड़ितों से जानकारी एकत्रित की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि अभियुक्त गुड्डू आलम ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2021 से i Home Master Private Limited का डायरेक्टर है। वह घरों और फ्लैटों में इंटीरियर डिज़ाइन का कार्य करता है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ग्राहकों के साथ इंटीरियर कार्य की कुल लागत पर अनुबंध करता है और अनुबंध के अनुसार घर/फ्लैट मालिक से कुल राशि का लगभग 50-60 प्रतिशत अग्रिम के रूप में प्राप्त करता है। इसके पश्चात वह लेबर को लगाकर घर/फ्लैट में तोड़फोड़ कराता है और इसी दौरान यदि कोई अन्य ग्राहक मिल जाता है तो उससे भी पैसे लेकर कार्य में व्यवधान डालता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि ग्राहक किसी अन्य इंटीरियर डिज़ाइनर के पास न जाए। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए कुछ कार्य पूरे कर उनके सोशल मीडिया प्रचार का उपयोग करता है तथा फोन द्वारा जनता को भरोसा दिलाकर अधिक से अधिक ग्राहक आकर्षित करता है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ग्राहकों से प्राप्त धनराशि को अभियुक्त अपने निजी शौक में खर्च करता है।
 
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध करते...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

बुढाना। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र स्थित गुप्ता कैफ़े के संचालकों ने कहा है कि उनके प्रतिष्ठान को बार-बार ‘रोज़ इन’ प्रकरण...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

Vegetable farming in february: फरवरी में सब्जी लगाने का सुनहरा मौका, कम मेहनत में होगी बंपर पैदावार और शानदार कमाई

अगर आप खेती से अच्छी कमाई का सपना देख रहे हैं तो फरवरी का महीना आपके लिए बेहद खास हो...
कृषि 
Vegetable farming in february: फरवरी में सब्जी लगाने का सुनहरा मौका, कम मेहनत में होगी बंपर पैदावार और शानदार कमाई

उत्तर प्रदेश

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ का तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न