नोएडा: अंतर्राज्यीय मोबाइल स्नेचिंग और दो-पहिया वाहन चोरी के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-वन पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के थानों में विभिन्न आपराधिक मामलों में 32 मुकदमें दर्ज है। 
 
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय 2 अभियुक्त राहुल उर्फ राबर्ट पुत्र रमेश उर्फ बब्बी  तथा नावेद पुत्र फल हसन को  सेक्टर-8 नोएडा से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही से चोरी की 10 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी व स्नेचिंग मोबाइल फोन की बिक्री से प्राप्त दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे पूर्व में रेकी कर मोटरसाइकिल व स्कूटी की चोरी करते थे तथा चोरी किए गए दो-पहिया वाहनों का प्रयोग कर मोबाइल फोन स्नेचिंग भी करते थे।उन्होंने बताया कि अभियुक्तों द्वारा नोएडा, दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल व स्कूटी एवं मोबाइल फोनों की चोरी व स्नेचिंग की गई, जिसके संबंध में एनसीआर के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि चोरी एवं स्नेचिंग से प्राप्त मोबाइल फोनों को राहगीरों को बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया करते थे व अपने शौक एवं मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्त राहुल के खिलाफ 24  तथा नावेद के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं। 
 
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

राहुल गांधी को चीन सीमा के संबंध में कांग्रेस के पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए : किरेन रिजिजू

   नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी को चीन सीमा के संबंध में कांग्रेस के पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए : किरेन रिजिजू

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

शामली में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर पक्षी जागरूकता और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन

शामली। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मामौर झील, कैराना में शामली वन प्रभाग द्वारा पक्षी जागरूकता, आर्द्रभूमि संरक्षण और...
शामली 
शामली में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर पक्षी जागरूकता और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

नोएडा पुलिस का ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स अभियान: 67,480 वाहनों का चालान, 661 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स (OPERATION SAFE STREET) के तहत...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस का ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स अभियान: 67,480 वाहनों का चालान, 661 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ का तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया