नोएडा। गस्त व चेकिंग कर रही पुलिस ने आज तीन शातिर बदमाशों को तमंचा और तस्करी कर लाई गई अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तमंचे के साथ पकड़ा गया बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के मकसद से शिकार की तलाश में घूम रहा था।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाले 2 अभियुक्त सत्ते पुत्र जोगराज और सुशील उर्फ सूखे पुत्र सोहनलाल को न्यू हैबतपुर टी प्वाईंट से अवैध गांजे व स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से 2 किलो 650 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त की एक स्कूटी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त सत्ते के खिलाफ गाजियाबाद और नोएडा के थानों में छह मुकदमे दर्ज है। वहीं अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि विभिन्न जगहों से गांजा लाकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में फुटकर में पुड़िया बनाकर जरूरतमंद लोगों को बेचते थे।
वहीं थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि गस्त कर रही थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर लोकेश उर्फ झेंदा पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम भंगेल थाना फेस 2 नोएडा को बायोडाइवर्सिटी पार्क सेक्टर-108 के पास से 1 अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का बदमाश है। किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध बुलंदशहर और नोएडा के थानों में 6 मुकदमे विभिन्न आपराधिक मामलों में दर्ज है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह तमंचा खरीदकर
कहां से लाता था।
टिप्पणियां