मुजफ्फरनगर (MUZAFFARNAGAR): किशोरी के साथ दुष्कर्म से क्षेत्र में आक्रोश, पुलिस ने आरोपी गोलू को धर दबोचा
मोरना/भोपा। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, बीती रात आरोपी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। एकांत स्थान पर ले जाकर आरोपी ने किशोरी के साथ जबरदस्ती बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घर पहुँचने पर पीड़िता ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर जातिगत सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, रहकड़ा पुलिया से आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी गोलू उर्फ हर्ष की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित रहकड़ा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त गोलू का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है; उसके खिलाफ थाना पुरकाजी में अवैध असलहा रखने का मामला पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां