मुजफ्फरनगरः स्मार्ट प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू रिचार्ज प्रक्रिया, UPPCL स्मार्ट ऐप और डिजिटल सेवाओं की दी जा रही जानकारी
मुजफ्फरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने तथा स्मार्ट प्री-पेड मीटर के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। यह विशेष अभियान 02 फरवरी 2026 से 07 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा।
अभियान के दौरान उपभोक्ताओं के सही मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किया जा रहा है। साथ ही UPPCL Smart App डाउनलोड कराकर उसके उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि उपभोक्ता घर बैठे अपने मीटर का बैलेंस देख सकें और रिचार्ज कर सकें।
प्रबंधन द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी सुविधाओं, ऐप डाउनलोड के लाभों एवं डिजिटल भुगतान प्रणाली का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।
अभियान के प्रथम दिन निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष जागरूकता अभियान एवं अर्बन रीस्ट्रक्चर प्लान पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस निगेटिव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जागरूक किया जाए।
बैठक के उपरांत निदेशक (वाणिज्य) ने अर्बन रीस्ट्रक्चर प्लान के तहत महावीर चौक स्थित हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वाणिज्यिक कार्यालय कमर्शियल-प्रथम एवं द्वितीय का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत निदेशक (वाणिज्य) ने मुजफ्फरनगर शहर के महावीर चौक, गांधी नगर, टाउन हॉल, मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों तथा विद्युत वितरण खंड खतौली का भ्रमण किया। उन्होंने सीधे उपभोक्ताओं से संवाद कर स्मार्ट मीटर के लाभ बताए तथा मोबाइल नंबर सत्यापन एवं UPPCL Smart App डाउनलोड की प्रक्रिया का लाइव प्रशिक्षण भी दिया।
मेरठ जोन-प्रथम में मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा द्वारा गंगानगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को निगेटिव बैलेंस रिचार्ज एवं स्मार्ट ऐप डाउनलोड के लिए जागरूक किया गया। उपभोक्ताओं को समय पर रिचार्ज कराने के महत्व की जानकारी दी गई ताकि निगेटिव बैलेंस की स्थिति से बचा जा सके और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो।
इसी क्रम में मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह (मेरठ क्षेत्र-द्वितीय) द्वारा काजीपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से जनसंपर्क कर रिचार्ज प्रक्रिया, स्मार्ट ऐप की सुविधाओं एवं डिजिटल सेवाओं के लाभों की जानकारी दी गई, जिससे उपभोक्ता अधिक से अधिक डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकें।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां