मुजफ्फरनगर: लापता युवक की नृशंस हत्या, नाले में बोरे और कंबल में लिपटा मिला शव
मुजफ्फरनगर। जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह सनसनी फैल गई जब सरवट फाटक के नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि हत्या के बाद उसे कंबल में लपेटकर नाले में फेंका गया था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक के दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं पुलिस उस महिला की तलाश में जुटी हुई है जिससे जीवन मिलने आया था।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि आज सुबह लगभग 10 बजे थाना नई मंडी को सूचना मिली कि सरवट रोड स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की पहचान की और वैधानिक कार्रवाई करते हुए पीएम किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए चार टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के पिता बालवीर ने कहा कि उनका बेटा कल रात से लापता था और उन्होंने इसकी रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही हत्या के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया जाएगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां