मुजफ्फरनगरः मंसूरपुर में सरशादी लाल डिस्टलरी पर श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, वेतन भुगतान के लिए नीलामी की तैयारी
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर स्थित सरशादी लाल डिस्टलरी में कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित वेतन भुगतान को लेकर श्रम विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। श्रम विभाग द्वारा गठित कमेटी ने मौके पर पहुंचकर डिस्टलरी की संपत्तियों का निरीक्षण किया और नीलामी प्रक्रिया की तैयारी के तहत विस्तृत आकलन इस्टिमेट तैयार किया।
निरीक्षण के दौरान कमेटी ने फैक्ट्री परिसर, मशीनरी और अन्य परिसंपत्तियों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने संपत्तियों की अनुमानित कीमत का आंकलन करते हुए यह तय करने की प्रक्रिया शुरू की कि कर्मचारियों का बकाया वेतन चुकाने के लिए किन-किन संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।
मौके पर पहुंचे एएलसी देवेश कुमार और तहसीलदार खतौली अरविंद कुमार ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ इस कार्रवाई को आगे बढ़ा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्राथमिकता कर्मचारियों को जल्द से जल्द उनका बकाया वेतन दिलाने की है।
अधिकारियों के अनुसार तैयार किए गए इस्टीमेट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही नीलामी कराई जाएगी, जिससे लंबे समय से वेतन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां