मुजफ्फरनगर। जिले में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्याओं को लेकर फैक्ट्री मालिकों और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के साथ पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन ने इस बैठक में मध्यस्थता की भूमिका निभाई।
बैठक में उद्योगपतियों ने क्षेत्रवासियों के लिए किए गए सुधारों के बारे में जानकारी दी। उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि मीटिंग के बाद फैक्ट्री मालिकों के साथ लगातार वार्ता की गई और व्यवस्थाओं में सुधार के दिशा-निर्देश दिए गए। भोपा रोड पर जाम की समस्या पर कार्रवाई की गई, और अब जाम की स्थिति में सुधार आया है। इसके साथ ही फैक्ट्री के बाहर धूल-उड़ने की समस्या पर भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। पंकज अग्रवाल ने कहा कि बाकी समस्याओं पर भी काम चल रहा है और उनका समाधान जल्द किया जाएगा।
चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि फैक्ट्री मालिकों द्वारा किए गए सुधारों से क्षेत्र के लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं। हालांकि, प्रदूषण और राखी के मुद्दे पर अभी काम शेष है। उद्योगपतियों को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं और प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र लगाने के आदेश भी दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगली बैठक 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

टिप्पणियां