मोरना चीनी मिल को मिली 261 करोड़ की 'संजीवनी': सांसद चंदन चौहान की मेहनत लाई रंग, अब दोगुनी होगी पेराई क्षमता
सांसद चंदन चौहान ने पूरा किया अपना संकल्प
बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने मोरना मिल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मोरना मिल के किसानों की समस्या उनकी अपनी व्यक्तिगत समस्या थी। उन्होंने बताया, "जब मैं मीरापुर का विधायक था, तभी मैंने संकल्प लिया था कि मिल का विस्तार कराकर ही दम लूँगा। मैंने कसम खाई थी कि जब तक विस्तारीकरण नहीं होगा, मिल में कदम नहीं रखूँगा।" आज बजट जारी होने के साथ ही यह जीत क्षेत्र के प्रत्येक अन्नदाता की जीत है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी और सीएम योगी का आभार व्यक्त किया।
क्षमता 2500 से बढ़कर होगी 5000 TCD
वर्तमान में मोरना चीनी मिल की पेराई क्षमता मात्र 2500 टीसीडी है, जो लगभग 29 साल पुरानी तकनीक पर आधारित है। नई योजना के तहत मिल की क्षमता को बढ़ाकर 5000 टीसीडी (TCD) किया जाएगा। यह मिल नवीनतम तकनीक से लैस होगी, जिससे चीनी की रिकवरी (परता) 11.50 प्रतिशत तक पहुँचने का लक्ष्य है। इससे मिल की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और किसानों को उनके गन्ने का बेहतर मूल्य व समय पर भुगतान मिल सकेगा।
किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि 261 करोड़ रुपये के बजट से मिल की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। परियोजना का वित्तपोषण 50 प्रतिशत राज्य सरकार की अंशपूँजी और 50 प्रतिशत ऋण के रूप में किया जाएगा। इससे न केवल गन्ना पेराई तेज होगी, बल्कि क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
इस अवसर पर विधायक मिथलेश पाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, मिल प्रबंधक वीपी पांडे सहित भारी संख्या में रालोद पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां