जयंत चौधरी ने बदली मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों की कमान, संजय राठी बने नए जिलाध्यक्ष, तरसपाल मलिक बने क्षेत्रीय अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर/मेरठ। आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने संगठन में आमूलचूल परिवर्तन किया है। पार्टी ने मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर और अलीगढ़ समेत कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर की कमान अब पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी को सौंपी गई है, जबकि तरसपाल मलिक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर में संदीप मलिक की जगह संजय राठी

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में क्रिकेट की गेंद लगने पर दो पक्षों में पथराव, गर्भवती महिला के पेट में लगी गेंद, पुलिस ने 18 लोगों पर दर्ज की एफआईआर

मुजफ्फरनगर में पार्टी ने संदीप मलिक के स्थान पर संजय राठी पर भरोसा जताया है। संजय राठी के लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे। वहीं, योगेंद्र सिंह के स्थान पर तरसपाल मलिक को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जमीन में मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख की ठगी; 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर काशी-कानपुर तक बदलाव

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में ग्राम्य विकास बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्षों का जिला सहकारी बैंक में हुआ भव्य स्वागत

जयंत चौधरी के निर्देश पर जारी सूची के अनुसार, मेरठ में अनिकेत भारद्वाज एडवोकेट, बिजनौर में ओमपाल कश्यप, अलीगढ़ में कालीचरण एडवोकेट और बदायूं में मुकेश चौधरी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बुलंदशहर के राजीव चौधरी को संगठन महासचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी ने पूर्वांचल और मध्य यूपी पर भी फोकस करते हुए राम आसरे विश्वकर्मा को काशी का क्षेत्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र यादव को कानपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है।

रालोद सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा फूँकना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। नई नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुज़फ़्फ़रनगर/Muzaffarnagar: (रॉयल बुलेटिन ब्यूरो)। नया साल उत्तर प्रदेश के लाखों वाहन स्वामियों के लिए किसी बड़े झटके से कम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

   मुजफ्फरनगर। जनपद के वीआईपी इलाके नई मंडी के गौशाला रोड पर बुधवार को नैतिकता और कानून की धज्जियां उड़ती देख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

मुजफ्फरनगर में आज शाम 6 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर; प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आज (23 जनवरी) को ‘ब्लैक आउट मॉक ड्रिल’ का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में आज शाम 6 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर; प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं

मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मथुरा: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने बच्चों को जबरन नमाज पढ़वाई और राष्ट्रगान गाने पर लगाई रोक,हेडमास्टर सस्पेंड

मथुरा। मथुरा के एक सरकारी स्कूल से आई यह घटना इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने बच्चों को जबरन नमाज पढ़वाई और राष्ट्रगान गाने पर लगाई रोक,हेडमास्टर सस्पेंड

मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार शातिर चोर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इस दौरान थाना पल्लवपुरम पुलिस ने लाखों रुपये...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार शातिर चोर गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने अवैध शराब रैकेट पकड़ा, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ थाना परीक्षितगढ़ पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध शराब रैकेट पकड़ा, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई, नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

सहारनपुर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई, नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण