मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार शातिर चोर गिरफ्तार
मेरठ। मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इस दौरान थाना पल्लवपुरम पुलिस ने लाखों रुपये की कॉपर वायर के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोग निर्माणाधीन मकानों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुल्हैड़ा बम्बा रोड पल्लवपुरम से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से निर्माणाधीन मकानों से चोरी किये गये सात अदद कट्टे वायरिंग कॉपर (कीमत लगभग तीन लाख), एक बैट्री, एक प्लास, एक पेचकश तथा घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गयी। शातिरों द्वारा थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में दर्ज कई चोरी की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया है। पुलिस के अनुसार एक तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके निर्माणाधीन मकान से दो कट्टे बिजली फिटिंग वायर चोरी किये जाने के संबंध में थाना पल्लवपुरम पर मु0अ0सं0 355/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से कॉपर तार चोरी हो रहे थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। क्षेत्र में हो रही कॉपर वायर चोरी की कई वारदातों के बाद पुलिस की टीम सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोनू पुत्र राजबीर, निवासी ग्राम मैथना थाना इंचौली, राज पुत्र सोनू, निवासी उपरोक्त, अश्वनी पुत्र तुलसीदास, निवासी जामुन मोहल्ला थाना लालकुर्ती और संजीव आनन्द पुत्र तुलसीदास को गिरफ्तार किया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां