राजद नेता तेजस्वी यादव व्हीलचेयर से विधानसभा पहुंचे, पैर के अंगूठे में है चोट

On

ये भी पढ़ें  अमेरिका ईरान की ओर पहले से बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेज रहा है, सभी विकल्प खुले : ट्रंप

पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। इस दौरान विपक्ष ने पटना के छात्रावास में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को लेकर प्रदर्शन किया, वहीं विपक्ष को मजबूती देने के लिए विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव व्हील चेयर पर विधानसभा पहुंचे। 

ये भी पढ़ें  अब 'द्वारों' से होगी लखनऊ की पहचान; योगी आदित्यनाथ ने दिए 7 भव्य प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश

पैर के अंगूठे का ऑपरेशन होने के बावजूद वे सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। तेजस्वी यादव का व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचने के बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके पहुंचते ही विधानसभा परिसर में हलचल तेज हो गई। उन्होंने बताया कि घर में ही उनके पैर में चोट लग गई है।

ये भी पढ़ें  बजट वाले दिन भी खुला रहेगा शेयर बाजार, बीएसई और एनएसई में होगी सामान्य ट्रेडिंग

तेजस्वी के अनुसार, नाखून के पास चोट होने के कारण चलने में परेशानी हो रही है। बताया गया कि इस जख्म का ऑपरेशन हुआ है। सामने आए वीडियो में भी वे काफी दर्द में दिख रहे हैं। बावजूद इसके, उन्होंने बजट सत्र में शामिल होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रविवार की शाम अपने फेसबुक वॉल पर लिखकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की इस चोट की सूचना सार्वजनिक की थी। राजद ने फेसबुक पर लिखा, "सूचनार्थ: दिनांक 25 जनवरी को ठोकर लगने से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था। तदोपरांत चिकित्सकीय देखरेख में माननीय नेता स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।"

बता दें कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है, जिसमें सरकार और विपक्ष के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। इस सत्र में कल यानी तीन फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री 2026-27 का प्रदेश का बजट पेश करेंगे। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र के प्रारम्भ होने से पहले ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखाते हुए इसके संदेश दे दिए कि यह सत्र हंगामेदार होना है। पहले ही दिन पटना के छात्रावास में एक छात्रा की मौत को लेकर विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मथुरा: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने बच्चों को जबरन नमाज पढ़वाई और राष्ट्रगान गाने पर लगाई रोक,हेडमास्टर सस्पेंड

मथुरा। मथुरा के एक सरकारी स्कूल से आई यह घटना इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने बच्चों को जबरन नमाज पढ़वाई और राष्ट्रगान गाने पर लगाई रोक,हेडमास्टर सस्पेंड

मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार शातिर चोर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इस दौरान थाना पल्लवपुरम पुलिस ने लाखों रुपये...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार शातिर चोर गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने अवैध शराब रैकेट पकड़ा, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ थाना परीक्षितगढ़ पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध शराब रैकेट पकड़ा, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगरः बुढाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश किया, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, करोड़ों की बरामदगी

मुजफ्फरनगर । जनपद में थाना बुढाना पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः बुढाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश किया, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, करोड़ों की बरामदगी

शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मामलों का खुलासा, लाखों का माल व हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना शाहपुर पुलिस ने बिजली विभाग से जुड़े चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मामलों का खुलासा, लाखों का माल व हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश

मथुरा: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने बच्चों को जबरन नमाज पढ़वाई और राष्ट्रगान गाने पर लगाई रोक,हेडमास्टर सस्पेंड

मथुरा। मथुरा के एक सरकारी स्कूल से आई यह घटना इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने बच्चों को जबरन नमाज पढ़वाई और राष्ट्रगान गाने पर लगाई रोक,हेडमास्टर सस्पेंड

मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार शातिर चोर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इस दौरान थाना पल्लवपुरम पुलिस ने लाखों रुपये...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने कॉपर वायर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार शातिर चोर गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने अवैध शराब रैकेट पकड़ा, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ थाना परीक्षितगढ़ पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध शराब रैकेट पकड़ा, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई, नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

सहारनपुर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई, नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

सर्वाधिक लोकप्रिय