बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास की छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन
पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र के प्रारंभ होने से पहले ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखाते हुए पटना के छात्रावास में एक छात्रा की मौत को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक कमरुल होदा बड़ा पोस्टर लेकर परिसर पहुंचे और छात्रा की मौत के मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी सरेआम घूम रहा है और सरकार चुप्पी साधे हुए है।
इधर, राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीट की छात्रा की मौत के मामले में चाहे कोई भी दोषी हो, उसको फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सजा नहीं मिलेगी तो प्रदेश की बहू-बेटियों के साथ ऐसा ही होता रहेगा। उन्होंने कहा कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुए मामले में अब तक न्याय नहीं मिल पाया है, सरकार कटघरे में है। सरकार अगर कटघरे में है तो सरकार को जवाब देना चाहिए।
इधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने छात्रा की मौत पर विपक्ष के आरोपों को लेकर कहा कि सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है। मैं खुद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुका हूं। उनकी मांग सीबीआई से जांच कराने की थी। इसके लिए सरकार ने पूरे मामले को सीबीआई जांच को सौंपने की अनुशंसा की है। सीबीआई जांच करेगी और बच्ची को न्याय मिलेगा, सत्य उजागर होगा। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा साफ है कि बच्ची को न्याय मिले और जो भी दोषी हो, उसे सजा मिले। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी आरोपी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बजट सत्र के दौरान कल यानी मंगलवार को वित्त मंत्री प्रदेश का बजट पेश करेंगे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां