आसमान में ‘सुपरसोनिक’ चमक देख रामनगर में मचा कौतूहल
रामनगर । रामनगर के आसमान में रविवार को आसमान में अचानक ऐसा नजारा दिखा, जिसने कुछ पल के लिए लोगों को चौंका दिया। यह नजारा था हवा से भी तेज रफ्तार से गुजरती एक चमकदार रोशनी और उसके पीछे बनी धुएं की सीधी लकीर। आसमान में बनी ये छवि लोगों को सुपर सोनिक रॉकेट या मिसाइल की याद दिला गई। कुछ ही सेकेंड का यह नजारा जरा सी देर में चर्चा का विषय बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में आसमान में एक तेज चमक वाला बिंदु अत्यधिक तेज गति से आगे बढ़ रहा था। पीछे धुएं जैसी लंबी और सीधी लाइन भी बन रही थी। आसमान के इस नजारे को कई लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। जो देखते ही देखते वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
घटना के बाद रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि यदि ध्यान से देखा जाए, तो उस रेखा के आगे एक छोटा चमकदार बिंदु भी नजर आता है, जो स्वयं रॉकेट हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्य रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट मिशन या अंतरिक्ष गतिविधियों के दौरान सामान्य हैं और इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां