एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, ओपीडी में महिलाओं को दी गई अहम जानकारी
मेरठ। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सालय के ओपीडी में आने वाली महिलाओं को इस रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारिया दी। कार्यक्रम में डॉ. शकुन सिंह (विभागाध्यक्षा,स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) ने मरीजों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण और उसके प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने इस बीमारी की गंभीरता और समय पर इलाज की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. रचना चौधरी ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व और उसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी दी, जो इस कैंसर को रोकने में एक मजबूत हथियार है। डॉ.अरुणा वर्मा और डॉ.अनुपम वर्मा ने पैप स्मीयर टेस्ट की अहमियत को बताया। उन्होंने समझाया कि यह सरल और प्रभावी जांच कैसे शुरुआती अवस्था में ही कैंसर की पहचान कर जान बचा सकती है। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिए भी महत्वपूर्ण संदेश दिये गये। कार्यक्रम का सबसे रचनात्मक और आकर्षक हिस्सा था एक नुक्कड़ नाटक। डॉ. काजल और डॉ. अनुभी ने एनजीओ के सदस्यों के साथ मिलकर एक ऐसा नाटक प्रस्तुत किया, जिसने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के गूढ़ चिकित्सकीय संदेशों को सरल, मनोरंजक और यादगार बना दिया। इसने ओपीडी में मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा और संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाया।
इस अहम कार्यक्रम में डॉ. मोनिका, डॉ. प्रतिभा, डॉ. अनुराधा, डॉ. गुंजन, डॉ. अनुषा, डॉ. सोनम सहित विभाग के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टर्स उपस्थित रहे, जिससे इस पहल को पूरे विभाग का समर्थन मिला। प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को इस जागरूकता अभियान के आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां