मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार का सख्त रुख: खराब रैंकिंग वाले विभाग सुधारें अपनी कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं के निस्तारण में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के आयुक्त और जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने शनिवार को विकास भवन सभागार में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में पिछड़े विभागों (D और E श्रेणी) के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शासन की प्राथमिकताओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निर्माण कार्यों और सड़कों की स्थिति पर निर्देश बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिए गए कि जिन सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है, वहां बीच में आ रहे बिजली के पोल तुरंत शिफ्ट किए जाएं। साथ ही, रामपुर तिराहा से सहारनपुर रोड सहित शहर की अन्य गड्ढायुक्त सड़कों को तत्काल ठीक करने के आदेश दिए। कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए गए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर संबंधित विभाग को हैंडओवर करें।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर मंडलायुक्त ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर/टीवी को सुचारू रूप से संचालित करने तथा मीनू के अनुसार मिड-डे मील उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, नगर पालिका को शहर की जाम की स्थिति सुधारने हेतु अतिक्रमण हटाने और डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया सहित सभी जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां