शामली: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ऊन सीएचसी में नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया

शामली। जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऊन में नवजात कन्याओं का कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के आदेशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना, समाज में बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर कुल 15 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया।

ये भी पढ़ें  एडीआरएम ने शामली रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द लोकार्पण के निर्देश

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. तरुण चौधरी ने की। जन्मोत्सव में कुमारी वंशिका, कुमारी ईशिता, कुमारी आयुषी, कुमारी आरुषि और कुमारी वंदना सहित अन्य नवजात कन्याएं शामिल रहीं। नवजात बालिकाओं को बेबी किट, फलों की टोकरी, कंबल, बेबी बिब सहित अन्य उपहार देकर स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें  शामली (SHAMLI): मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए चला विशेष अभियान, हजारों युवाओं ने भरा 'फॉर्म-6'

कार्यक्रम के दौरान माताओं को पोषण, स्वास्थ्य, प्रसवोत्तर देखभाल तथा बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग के जेंडर स्पेशलिस्ट सागर वर्मा और कुलदीप शर्मा द्वारा विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया और पात्र लाभार्थियों को आवेदन में सहयोग प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें  शामली में श्मशान घाट से अस्थियां चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, तांत्रिक क्रिया की आशंका

इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह मुक्त समाज की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं जैसे साइबर हेल्पलाइन, अग्निशमन सेवा, आपातकालीन पुलिस सेवा, एम्बुलेंस सेवा, चाइल्ड लाइन, विमेंस हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बीसीपीएम नवीन पथिक, आशा बहुएं, स्वास्थ्य कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। करीब 110 लोगों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने समाज को बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने का संकल्प लिया।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

एडीआरएम ने शामली रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द लोकार्पण के निर्देश

शामली। एडीआरएम ने सोमवार को शामली रेलवे स्टेशन के नवीन कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हे मिली...
शामली 
एडीआरएम ने शामली रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द लोकार्पण के निर्देश

शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

शामली। सोमवार को एक बार फिर आसमान में घना कोहरा छाए रहने से सर्दी का सितम बढ़ गया। दिनभर...
शामली 
शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश में हैं जो लुक्स में शानदार हो भरोसे में मजबूत हो और...
ऑटोमोबाइल 
जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन

नोएडा।  विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित वेटलैंड में प्रकृति और पक्षियों का उत्सव मनाया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख की पेनल्टी, बंद STP और कचरा प्रबंधन में लापरवाही

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर एसटीपी न चलाने, सीवरेज को शोधित किए बिना...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख की पेनल्टी, बंद STP और कचरा प्रबंधन में लापरवाही

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या से इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

   वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए