प्रधानमंत्री 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर, आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर होगा श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 फरवरी को महान समाज सुधारक और समानता व करुणा के संदेशवाहक संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के मौके पर पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वह आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब दौरे में प्रधानमंत्री लुधियाना जिले के हलवारा हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। हलवारा भारतीय वायुसेना का एक अहम स्टेशन है और यहां विकसित नया सिविल एन्क्लेव बड़े विमानों जैसे ए320 का संचालन करने में सक्षम है। इससे पहले यहां हवाई अड्डे का रनवे छोटा होने के कारण बड़े विमानों का संचालन नहीं हो पाता था।
पीएमओ ने बताया कि नए टर्मिनल भवन को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से तैयार किया गया है। इसमें एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं हैं। लैंडस्केपिंग के लिए पुनर्चक्रित (रिसाइकल किया हुआ) पानी का उपयोग किया जाएगा। भवन की डिजाइन पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है, जिससे यात्रियों को क्षेत्रीय पहचान का अनुभव मिलेगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां