सहारनपुर : कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, छात्र की मौत

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
 
लाठी-डंडों से घायल एक 10 वीं के छात्र की मौत हो गई। सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। जानकारी के अनुसार गांव निवासी आरिफ के घर के सामने कुंडा निवासी नसीरु की जमीन स्थित है। बाबर, मुकर्रम और शाकिर अपनी जमीन पर पहुंचे थे, जहां कूड़ा डालने को लेकर आरिफ के परिजनों से उनका विवाद हो गया।कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में तब्दील हो गई।
 
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरिफ का 17 वर्षीय बेटा आहत, जो कक्षा 10 का छात्र था, गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस  मामले की गंभीरता के साथ जांच में जुट गई है। 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, ओपीडी में महिलाओं को दी गई अहम जानकारी

मेरठ। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 

शब-ए-बारात पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा, 3 कंपनी PAC समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात

मेरठ। मेरठ रेंज में शब-ए-बारात के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। शब-ए-बारात पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम...

सहारनपुर: जैविक खाद के नाम पर 4 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेजों से जालसाजी, तीन के खिलाफ मुकदमा

सहारनपुर (नकुड)। जैविक खाद बनाने के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति  से चार लाख रुपये ठग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

मेरठ: एनसीआरटीसी–आईआरसीटीसी की एकीकृत टिकटिंग सेवा शुरू, नमो भारत व रेल यात्रियों को बड़ी राहत

मेरठ। एनसीआरटीसी और आईआरसीटीसी के बीच निर्बाध टिकट बुकिंग सेवा शुरू हुई है। इससे रेलवे और नमो भारत यात्रियों के...

12 फरवरी को लॉन्च होगी MG की सबसे प्रीमियम SUV Majestor, 4WD और ट्विन टर्बो डीजल पावर के साथ

अगर आप प्रीमियम और दमदार SUV का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। MG Motor अपनी...
ऑटोमोबाइल 
12 फरवरी को लॉन्च होगी MG की सबसे प्रीमियम SUV Majestor, 4WD और ट्विन टर्बो डीजल पावर के साथ

उत्तर प्रदेश