संत रविदास जयंती पर मायावती का तीखा हमला: चुनावी स्वार्थ में संतों के संदेश से खिलवाड़ कर रही हैं सरकारें
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने श्री रविदास की जयंती के अवसर पर सरकारों और राजनीतिक दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज संतों और महापुरुषों के मानवतावादी संदेशों को राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ की भेंट चढ़ा दिया गया है, जिसके कारण समाज में अमन-चैन, भाईचारा और आपसी सौहार्द कमजोर हुआ है।
मायावती ने आरोप लगाया कि संत रविदास के उपदेशों का प्रयोग राजनीतिक दल केवल चुनावी लाभ के लिए कर रहे हैं, जबकि उनके करोड़ों अनुयायियों की उपेक्षा जारी है। उन्होंने कहा कि संत रविदास का संदेश धर्म की पवित्रता को समाज सेवा और जनचेतना से जोड़ता है, न कि सत्ता और स्वार्थ की राजनीति से। भदोही जिले का मुद्दा उठाते हुए मायावती ने कहा कि बसपा सरकार ने संत रविदास के सम्मान में भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर किया था, जिसे समाजवादी पार्टी सरकार ने जातिवादी और राजनीतिक द्वेष के कारण समाप्त कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार ने भी अब तक इस नाम को बहाल नहीं किया है, जो दोनों दलों की समान सोच को दर्शाता है। मायावती ने कहा कि बसपा शासनकाल में संत रविदास की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनमें वाराणसी में संत रविदास पार्क और घाट की स्थापना, फैजाबाद में संत रविदास राजकीय महाविद्यालय, संत रविदास सम्मान पुरस्कार, चंदौली में संत रविदास पॉलिटेक्निक, वाराणसी में एससी-एसटी प्रशिक्षण संस्थान और गंगा नदी पर बने पुल का नाम संत रविदास के नाम पर रखा जाना शामिल है।
उन्होंने कहा कि बसपा की स्थापना से पहले कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों ने दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के संतों और महापुरुषों की लगातार उपेक्षा की। अब इन्हीं वर्गों के राजनीतिक जागरूक होने के बाद ये दल केवल वोटों के स्वार्थ में संतों और महापुरुषों को याद करते नजर आते हैं। मायावती ने जनता से अपील की कि वे ऐसे राजनीतिक दलों से सावधान रहें जो संतों के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन उनके अनुयायियों के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए ईमानदार प्रयास नहीं करते। उन्होंने कहा कि संत रविदास और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर सच्चे मन से अमल कर ही समाज और देश को वास्तव में न्यायपूर्ण, समतामूलक और समृद्ध बनाया जा सकता है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां