मेरठ: एनसीआरटीसी–आईआरसीटीसी की एकीकृत टिकटिंग सेवा शुरू, नमो भारत व रेल यात्रियों को बड़ी राहत

मेरठ। एनसीआरटीसी और आईआरसीटीसी के बीच निर्बाध टिकट बुकिंग सेवा शुरू हुई है। इससे रेलवे और नमो भारत यात्रियों के लिए एंड-टू-एंड सफर आसान हुआ है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक टिकटिंग प्रणाली शुरू की है। जिससे यात्रियों को अब भारतीय रेल और नमो भारत के माध्यम से यात्रा की योजना बनाने और टिकट बुक करने में अधिक सुविधा मिलेगी।

नमो भारत के यात्री बुक कर सकेंगे रेलवे की टिकट
अब नमो भारत के यात्री एनसीआरटीसी के नमो भारत ऐप पर उपलब्ध आईआरसीटीसी आइकन पर क्लिक कर सीधे भारतीय रेल के टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, आईआरसीटीसी यात्री यदि दिल्ली को गंतव्य बनाकर ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो वे आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप पर अपनी बुकिंग डिटेल खोलकर एनसीआरटीसी आइकन पर क्लिक कर नमो भारत का टिकट भी आसानी से बुक कर सकते हैं। इससे दोनों प्लेटफॉर्म्स के बीच पूर्ण एंड-टू-एंड फंक्शनल इंटीग्रेशन सुनिश्चित हुआ है।

यह टिकट बुकिंग प्रणाली यात्रियों को सरल और सहज तरीके से टिकट उपलब्ध कराएगाी। इससे बार-बार जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता को भी कम करती है। आईआरसीटीसी ई-टिकट बुक करने के बाद एनसीआरटीसी टिकट का विकल्प पीएनआर कन्फर्मेशन पेज पर दिखाई देता है और ट्रेन टिकट बुकिंग हिस्ट्री से भी एक्सेस किया जा सकता है। यह पहल भारत सरकार की “वन इंडिया–वन टिकट” के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य विभिन्न परिवहन माध्यमों के बीच यात्रा को यात्रियों के लिए अधिक आसान और सुविधाजनक बनाना है।
उदाहरण के तौर पर, मेरठ से नमो भारत के माध्यम से दिल्ली आने वाला कोई यात्री अब इसी एकीकृत प्रणाली के जरिए अपनी आगे की लंबी दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेल का टिकट आसानी से बुक कर सकता है। आनंद विहार स्थित नमो भारत स्टेशन पर पहुंचने के बाद, जो आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सहज रूप से जुड़ा हुआ है, यात्री सीधे अपनी ट्रेन में सवार हो सकता है, जिससे पूरी यात्रा और अधिक सहज व सुविधाजनक हो जाती है।
दिल्ली मेट्रो के साथ भी एनसीआरटीसी का सहयोग
हाल ही में एनसीआरटीसी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के साथ भी इसी तरह का सहयोग किया है। एनसीआरटीसी और डीएमआरसी के बीच एकीकृत टिकटिंग प्रणाली के तहत यात्री एक-दूसरे के मोबाइल ऐप्स के माध्यम से नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे क्षेत्र में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें  आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की रिहाई का रास्ता साफ, बी-वारंट रद्द

यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखा
इन पहलों के माध्यम से एनसीआरटीसी दिल्ली-एनसीआर के लिए एक एकीकृत, कुशल और यात्री-केंद्रित परिवहन तंत्र के निर्माण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है, जो डिजिटल रूप से सक्षम, पर्यावरण के अनुकूल और यात्रियों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
डिजिटल इंटीग्रेशन के साथ-साथ नमो भारत स्टेशनों पर भौतिक एकीकरण पर भी काम किया जा रहा है, ताकि भारतीय रेल, मेट्रो और बस टर्मिनलों के साथ सुगम और सुविधाजनक इंटरचेंज सुनिश्चित किया जा सके और यात्रियों का यात्रा अनुभव और बेहतर हो सके।
82 किलोमीटर लंबे दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर
वर्तमान में 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का 55 किलोमीटर हिस्सा — न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक — संचालित है। जैसे-जैसे यह कॉरिडोर आगे विस्तारित होगा, इस तरह के एकीकरण यातायात भीड़ कम करने, समय की बचत करने और सतत एवं हरित परिवहन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस से हाई कोर्ट नाराज: एनकाउंटर मामलों में जजों पर दबाव डालने पर जताई कड़ी आपत्ति

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

राहुल गांधी को चीन सीमा के संबंध में कांग्रेस के पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए : किरेन रिजिजू

   नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी को चीन सीमा के संबंध में कांग्रेस के पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए : किरेन रिजिजू

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

शामली में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर पक्षी जागरूकता और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन

शामली। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मामौर झील, कैराना में शामली वन प्रभाग द्वारा पक्षी जागरूकता, आर्द्रभूमि संरक्षण और...
शामली 
शामली में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर पक्षी जागरूकता और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

नोएडा पुलिस का ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स अभियान: 67,480 वाहनों का चालान, 661 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स (OPERATION SAFE STREET) के तहत...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस का ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स अभियान: 67,480 वाहनों का चालान, 661 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ का तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया