विपक्ष ने यूपी को 'बीमारू' बनाया, योगी सरकार ने बदली तस्वीर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
--मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम, विधायक के आवास पर मां के निधन पर दी श्रद्धांजलि
मथुरा। उत्तर प्रदेश स0रकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने मांट विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश चौधरी की माताजी के स्वर्गवास पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री सीधे विधायक के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में पूरा समाज और सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने परिवारजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को इन्होंने बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में गुंडे, बदमाश प्रशासन पर हावी थे और समाजवादी पार्टी के शासनकाल में एक हजार से ज्यादा दंगे हुए। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा है। पूरे राष्ट्र में नंबर एक पर आने वाला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों की प्रति व्यक्ति की आय बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जहां तक जनगणना का सवाल है, भारतीय संसद ने जो पास कर दिया है उसके अनुसार अवश्य होगा, समय आने पर उन्हें पता चल जाएगा वो केवल अपने मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिये तरह-तरह की बयानबाजी करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता है कि हम प्रदेश के विकास के लिये प्रतिबद्ध हैं, और उत्तर प्रदेश के लोगों को मान सम्मान बढ़े। 2017 के बाद स्थितियां बदल चुकी हैं, उन्होंने कहा कि न्यायालय ने निर्णयों का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बिहारी जी के चरणों में प्रार्थना करता हूं, जिस तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ, वैसे ही वृंदावन कॉरिडोर बनकर भी तैयार होगा। आगामी बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि यह बजट राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें विशेष रूप से किसानों, मजदूरों, युवाओं और कमजोर वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां