चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने SEGi University, Malaysia के साथ एमओयू किया: वैश्विक शिक्षा और अनुसंधान में नई पहल
मेरठ। “सीसीएसयू की हालिया राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग्स विश्वविद्यालय की अनुसंधान क्षमता, अकादमिक गुणवत्ता और वैश्विक सहभागिता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि SEGi University का QS World Rankings में विश्व की शीर्ष 1.5% संस्थाओं में स्थान पाया है।
Times Higher Education (THE) World University Rankings 2026 में 1201–1500 वैश्विक रैंक बैंड, तथा Engineering (801–1000) और Physical Sciences (1001–1250) विषय रैंकिंग प्राप्त हुई हैं। जो कि इस साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाता है। दोनों विश्वविद्यालयों की यह संयुक्त पहल विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए वैश्विक शोध नेटवर्क, नवाचार और उत्कृष्टता के नए अवसर खोलेगी।
SEGi University की वैश्विक प्रतिष्ठा
1977 में स्थापित SEGi University, Malaysia देश की अग्रणी निजी विश्वविद्यालयों में शामिल है और चिकित्सा, इंजीनियरिंग, व्यवसाय सहित अनेक क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। QS World University Rankings 2026 में यह विश्वविद्यालय 731–740 रैंक बैंड में स्थित है और विश्व की शीर्ष 1.5% संस्थाओं में शामिल है।
इस एमओयू के अंतर्गत छात्र एवं शिक्षक आदान–प्रदान, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएँ, ड्यूल/जॉइंट डिग्री कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियाँ, सम्मेलन एवं ऑनलाइन/ब्लेंडेड लर्निंग पहल विकसित की जाएँगी।
यह एमओयू चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वैश्विक अकादमिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करते हुए भारत को उच्च शिक्षा, अनुसंधान और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक बेहतर कदम सिद्ध होगा।
यह एमओयू चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वैश्विक अकादमिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करते हुए भारत को उच्च शिक्षा, अनुसंधान और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक बेहतर कदम सिद्ध होगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां