पश्चिम यूपी में बदला मौसम, बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी, गेहूं की फसल को बड़ा फायदा
मेरठ। मेरठ और पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में आज रविवार को मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद और हापुड में आज सुबह तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से वायु प्रदूषण कम हुआ है और ठंड बढ़ गई है। पश्चिम यूपी के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बारिश और ओलावृष्टि से पारा करीब 3 डिग्री तक गिरा है। मेरठ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर है। बारिश से फसलों को लाभ हुआ है। गेंहू की फसल के लिए ये बारिश अमृत के समान बताई जा रही है।
मेरठ में आधी रात के बाद बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे ठंड और मौसम में गलन बढ़ गई। मेरठ में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम काफी सर्द हो गया। तेज ठंडी हवा के चलने से वायु प्रदूषण कम हो गया।
मेरठ में रविवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। मंगलवार से मौसम पूरी तरह से साफ होने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर मुनीष शर्मा के अनुसार, गेहूं की फसल के लिए ठंडक इन दिनों जरूरी है। इस मौसम से फसल की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद बताई जा रही है। इससे किसानों को काफी फायदा होगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां