मेरठ: एसआईआर अभियान के तहत 2981 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान, मतदाता सूची में सुधार के निर्देश

मेरठ। एसआईआर अभियान के तहत जिले की सभी सातों विधानसभाओं में 2981 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जारी किए गए नोटिस का जवाब मतदाता जमा कर सकेंगे।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वीके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के कार्यक्रम के अन्तर्गत अतिरिक्त विशेष अभियान का आयोजन जनपद की समस्त सातों विधानसभाओं में 2981 मतदेय स्थलों पर किया जाएगा। उपरोक्त निर्धारित तिथि में समस्त बीएलओ द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं अनुपस्थित/मृतक/शिफ्‌टेड/ डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:30 बजे से सायं 04:30 बजे तक उपस्थित रहकर पढ़ा जाएगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त बीएलओ को निर्देशित किया है कि वे सभी अर्ह मतदाताओं के फार्म-6 (घोषणा-पत्र सहित) पूर्ण विवरण के साथ त्रुटिरहित रूप से भरें तथा मतदाता सूची का परीक्षण कर सुनिश्चित करें कि मतदाताओं के फोटो, एवं अन्य विवरणों में कोई त्रुटि शेष न रहे। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने के सम्बन्ध में संशोधन हेतु फार्म-8 (घोषणा-पत्र सहित) तथा नाम अपमार्जित करने के लिए फार्म-7 भरवाकर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उक्त के अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा भी मतदेय स्थलों का भ्रमण किया जायेगा। कोई भी मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) में आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा प्रहार: बोले—वोट कटवाने के लिए 'फॉर्म-7' का हो रहा दुरुपयोग, हार के डर से साज़िश रच रही सत्ताधारी पार्टी

सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे संबंधित बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के अन्य सदस्यों का नाम चैक कर लें। यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम छूट गया है तो वह फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित) तथा उनके नाम की प्रविष्टि में यदि कोई त्रुटि है तो इस संबंध में फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) तथा नाम अपमार्जित करने के लिए फार्म-7 भरकर अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें अथवा मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) मे आवेदन कर दें। कोई भी मतदाता Voter.eci.gov.in पर जाकर "Search your name in Voterlist" में भी वांछित सूचना भरकर मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकता है।

ये भी पढ़ें  विपक्ष ने यूपी को 'बीमारू' बनाया, योगी सरकार ने बदली तस्वीर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर