संगीत सोम का अतुल प्रधान पर बड़ा हमला; बोले- "अतुल मेरा छोटा भाई, मेरी फैक्ट्री से मीट ले जाता रहा है, उसे सब माफ है"

मुजफ्फरनगर। अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर मुजफ्फरनगर के आनंदपुरी में आयोजित भव्य शोभायात्रा के दौरान सियासी पारा उस समय अचानक चढ़ गया, जब भाजपा के फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने सपा विधायक अतुल प्रधान को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और विवादित बयान दिया। संगीत सोम ने मीट फैक्ट्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए अतुल प्रधान को अपना 'छोटा भाई' बताया और सीधे तौर पर उनके मीट ले जाने की बात कह दी।

अतुल प्रधान को केंद्र में रखकर संगीत सोम का तंज:

मुज़फ्फरनगर में 12 लाख का कैमरा और गिम्बल चोरी करने वाली शातिर मंडली का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में 12 लाख का कैमरा और गिम्बल चोरी करने वाली शातिर मंडली का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

काफी समय से सपा विधायक अतुल प्रधान, संगीत सोम पर मीट कारोबार को लेकर हमलावर रहे हैं। इसी मुद्दे पर जब मीडिया ने सवाल पूछा, तो संगीत सोम ने चिर-परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा, "अतुल प्रधान हमारा छोटा भाई है और छोटे भाइयों को सब माफ होता है। जो छोटे भाई होते हैं, वो बोलते रहते हैं। उन्हें पता है कि मेरी फैक्ट्री रही है क्योंकि वो वहां से मीट ले जाते रहे होंगे।" संगीत सोम के इस बयान ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है, जिसे अतुल प्रधान के आरोपों पर अब तक का सबसे तीखा व्यक्तिगत पलटवार माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में रूह कंपा देने वाली वारदात; बेटे ने मां-पिता, बहन और दादी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश के बहराइच में रूह कंपा देने वाली वारदात; बेटे ने मां-पिता, बहन और दादी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

सनातन धर्म और राम मंदिर पर विचार:

पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: 'भारत के युवा जो ठानते हैं, उसे पूरा करते हैं' ये भी पढ़ें  पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: 'भारत के युवा जो ठानते हैं, उसे पूरा करते हैं'

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और उनकी टीम की सराहना करते हुए संगीत सोम ने कहा कि आज का दिन हर सनातनी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने पूरे मुजफ्फरनगर वासियों से अपील की कि वे इस भव्य राम यात्रा में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और इसे समर्थन दें।

हरिद्वार में गैर-हिंदू प्रवेश और अन्य मुद्दों पर बेबाकी:

हरिद्वार की हर की पौड़ी पर ‘गैर हिंदू प्रवेश वर्जित’ के बोर्डों पर चल रहे विवाद पर भी सोम ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, "हरिद्वार हमारी पवित्र तीर्थ नगरी है, लेकिन मुस्लिम भाई भी गंगा में डुबकी लगा सकते हैं।" वहीं, नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत और संभल मामले में ज्यूडिशरी के फैसलों पर उन्होंने कहा कि ये आंतरिक मामले हैं और एसआईटी अपनी जांच कर रही है, रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी।

सियासी बहस गरमाई:

शोभायात्रा के दौरान संगीत सोम के इन बयानों, विशेषकर अतुल प्रधान को लेकर दिए गए 'मीट' वाले तंज ने मुजफ्फरनगर से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक गलियारों में बहस छेड़ दी है। डीजे की धुन और रामभक्ति के जयकारों के बीच संगीत सोम के इस राजनैतिक प्रहार ने उत्सव के माहौल में चुनावी जैसा सस्पेंस भर दिया है।

Views: 629

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

अमरोहा। जनपद अमरोहा में रंगों का पावन पर्व होली अत्यंत हर्षोल्लास, शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो गया।...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

संभल। जनपद संभल में रिश्तों के कत्ल और आपसी रंजिश का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

मुरादाबाद। जनपद में अपराध और हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना मझोला क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

आज T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

अमरोहा। जनपद अमरोहा में रंगों का पावन पर्व होली अत्यंत हर्षोल्लास, शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो गया।...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

संभल। जनपद संभल में रिश्तों के कत्ल और आपसी रंजिश का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बाप-बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

मुरादाबाद। जनपद में अपराध और हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना मझोला क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज के पास दंपत्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश