उत्तर प्रदेश के बहराइच में रूह कंपा देने वाली वारदात; बेटे ने मां-पिता, बहन और दादी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक बेटे ने अपने माता-पिता, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित ने खुद पर भी ईट मारकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी
ये भी पढ़ें ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद 'सरकार गिराना' बताया, ईरान की जनता से बोले,‘आपके पास आखिरी मौका’पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह ने बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रूदल (रामगांव) में रहने वाले बदलूराम (60) किसान थे। परिवार में पत्नी संजू (56), बेटी पार्वती (42), बेटा गुरुदेव, निरंकार और दादी शीतला (80) थीं। बड़े बेटे गुरुदेव ने बताया कि कुछ साल पहले पिता ने जमीन बेची थी। उस पैसे और संपत्ति को लेकर छोटे भाई निरंकार से विवाद चल रहा था।
उसी पैसे के बंटवारे के लिए रविवार रात को छोटा भाई घर आया। पिता ने पैसे देने से मना किया तो उसने पास रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव के दौरान उसने मां संजू, बहन पार्वती और दादी शीतला पर भी कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर दिए। स्थानीय लोग जब उसे पकड़ने लगे तो उसने अपने सिर पर भी ईंट मारकर लहूलुहान कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता, मां, बहन और दादी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल आरोपित निरंकार को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी और एक ईंट बरामद की है।
उन्होंने बताया कि गुरुदेव की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे संपत्ति के बंटवारे की बात सामने आ रही है। इसी के चलते ही आरोपित ने अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया है। घटना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां