चित्रकूट में दिल दहलाने वाली वारदात.. व्यापारी के पुत्र का अपहरण कर हत्या,बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

On




- आक्रोशित व्यापारी झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में लगाए हुए हैं जाम

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के बरगढ़ कस्बे में एक व्यापारी के 14 वर्षीय पुत्र आयुष का अपहरण कर 40 लाख की फिरौती न मिलने पर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोर का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस की घटना में नामजद आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई । जिसने एक आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई।

31dc145a5332d58766c986c6612d527f_442403913

और पढ़ें इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा ने बदली स्टोरीटेलिंग: इंस्टेंट फ़ोटोग्राफ़ी में नया रोमांच

वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर आक्रोशित व्यापारी कई घंटे से झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हुए है।
85aaaae8376ba93f75c45c4fc98af337_651701313

और पढ़ें “कुर्सी बचाने के लिए चरण वंदना!” देवरिया में मंत्री के पैरों में गिरे अफसर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक चित्रकूट जिले के बरगढ़ बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार केसरवानी का पुत्र आयुष (14) गुरुवार शाम करीब छह बजे कोचिंग पढ़ने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। स्वजन ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की, इसी दौरान देर शाम करीब नौ बजे अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

घबराए परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सक्रिय होते ही अपहरणकर्ताओं ने किशोर की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आयुष का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गईं। आक्रोशित व्यापारियों ने पूर्व प्रधान प्रकाश केशरवानी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूरा बरगढ़ थाना क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की।इसके बाद घटना में नामजद आरोपी कल्लू खान और इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के मुताबिक पास के जंगल से फिरौती के लिए प्रयोग किए गए फोन को बरामद कर लिया गया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया। जिसकी जवाबी कार्रवाई में कल्लू खान और इरफान को गोली लग गई। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। वही इरफान की स्थिति गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मासूम बच्चे की नृशंस हत्या करने वाले बदमाश पहले व्यापारी अशोक केशरवानी के घर किराए पर रहते थे। कुछ दिनों पहले ही व्यापारी ने उनसे अपना घर खाली करवाया था। इसी खुन्नस के चलते बदमाशो ने आयुष को 40 लाख की फिरौती के लिए अपहरण किया था। फिरौती की डिमांड पूरी न होने तथा मामला पुलिस तक पहुंच जाने के कारण बदमाशो ने आयुष की हत्या कर दी।

इस मामले में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चित्रकूट में भारी आक्रोश है। जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल और जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता ने व्यापारी के मासूम पुत्र की निर्मम हत्या करने वाले बदमाशों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित व्यापारी को 25 करोड़ की आर्थिक सहायता और शस्त्र लाइसेंस दिलाए जाने की मांग की है।


और पढ़ें  पावर प्लांट में विस्फोट, छह लोगों की मौत,चार लोग गंभीर रूप से घायल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव शेरपुर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर एनसीआरटीसी ने आयोजित किया भव्य ‘गणतंत्र गौरव उत्सव’

  गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा गाजियाबाद स्थित नमो भारत स्टेशन प्रस्तुत...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर एनसीआरटीसी ने आयोजित किया भव्य ‘गणतंत्र गौरव उत्सव’

भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

भोपाल। भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव शेरपुर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी