मुज़फ्फरनगर: कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपज—अरुण सिंह


मुज़फ्फरनगर। जनपद के ग्राम कूकड़ा में विकसित भारत – “जी राम जी” जनजागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा की पूरी राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण पर आधारित रही है, जबकि भाजपा ने हमेशा गांव, किसान और मजदूर को विकास का वास्तविक भागीदार बनाया है।
अरुण सिंह ने कहा कि जब-जब कांग्रेस और सपा सत्ता में रहीं, तब गांवों को बदहाली, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के हवाले किया गया। इन दलों ने ग्रामीणों को केवल वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा ने गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
कार्यक्रम से पूर्व नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अरुण सिंह का भव्य स्वागत किया। उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया, जो भाजपा की गांव-केंद्रित राजनीति का प्रतीक बताया गया।


सभा को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और सपा आज विकास पर सवाल इसलिए उठा रही हैं क्योंकि उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। भाजपा द्वारा शुरू की गई “विकसित भारत – जी राम जी” योजना उन दलों के लिए करारा जवाब है जो यह भ्रम फैलाते हैं कि भाजपा गरीब और मजदूर के लिए काम नहीं करती।
उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों के कायाकल्प की ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक और धरातली विकास दिखाई देगा। अब गांवों में केवल कागज़ों पर नहीं, बल्कि ज़मीन पर दुकानें, सार्वजनिक भवन, बारात घर, नालियां, स्ट्रीट लाइट और आधारभूत ढांचा विकसित होगा।

मुजफ्फरनगर में स्कूल में होली मिलन पर हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़के युवक ने छात्रा को पीटा, गला दबाया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में स्कूल में होली मिलन पर हंगामा, सहपाठी पर रंग गिरने से भड़के युवक ने छात्रा को पीटा, गला दबाया


मजदूरों को अधिक दिनों का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा और किसानों को कृषि से जुड़े कार्यों का सीधा लाभ प्राप्त होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से भ्रष्टाचार, बिचौलियों और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। यदि भुगतान में देरी होती है तो मजदूरों को ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा, जो भाजपा सरकार की जवाबदेही को दर्शाता है।
अरुण सिंह ने कहा कि यह योजना किसी पर एहसान नहीं, बल्कि मेहनतकश किसान और मजदूर का अधिकार है। भाजपा का मानना है कि देश का विकास तभी संभव है जब गांव मजबूत होंगे और गांव तभी मजबूत होंगे जब किसान और मजदूर आत्मनिर्भर बनेंगे।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने का सबसे मजबूत माध्यम “जी राम जी” योजना है, जो आने वाले समय में ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल देगी।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और वह दोबारा उन ताकतों को मौका नहीं देगी जिन्होंने दशकों तक केवल भाषण दिए और देश को पीछे धकेलने का काम किया।

सर्राफा बाजार में चमका सोना,  सोना ₹1,73,000 के पार..चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट ये भी पढ़ें  सर्राफा बाजार में चमका सोना, सोना ₹1,73,000 के पार..चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट


कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के संकल्प और “जी राम जी” योजना को हर गांव तक पहुंचाने के दृढ़ निश्चय के साथ किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, जितेंद्र कुछल, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, हरेंद्र पाल, पंकज महेश्वरी, सुधीर आर्य, अशोक मलिक, सभासद प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अनुज वाल्मिकी, ललित कुमार, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, चेयरमैन शंकर सिंह भोला, सुनील दर्शन, पूर्व चेयरमैन ओम सिंह, विशाल खोकर, पूर्व प्रधान अशोक सहावली, प्रधान देवेन्द्र चौधरी, मोंटी राठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Views: 71

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

आज T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

नई दिल्ली। भारत की बढ़ती वैश्विक साख के बीच, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय  दिल्ली 
भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

हिंद महासागर में बड़ा सैन्य हमला अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत, 80 लोगों की मौत कई लापता दुनिया भर में बढ़ा तनाव

दुनिया में चल रहे संघर्ष के बीच हिंद महासागर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
हिंद महासागर में बड़ा सैन्य हमला अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत, 80 लोगों की मौत कई लापता दुनिया भर में बढ़ा तनाव

इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

होली का त्योहार खुशियों रंगों और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसी उत्साह के बीच समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

होली का त्योहार खुशियों रंगों और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसी उत्साह के बीच समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार होली का उल्लास न केवल पारंपरिक रंगों से, बल्कि गोमाता के संरक्षण और ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश