कोडीन कफ सिरप मामले में फरार विकास सिंह नरवे सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार
लखनऊ। कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के मामले में आरोपितों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी कड़ी में वाराणसी पुलिस ने फरार चल रहे आजमगढ़ निवासी विकास सिंह नरवे को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से गिरफ्तार किया है। वाराणसी पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी की है।
वाराणसी पुलिस के मुताबिक, आरोपित विकास सिंह नरवे के खिलाफ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी सहित कई जिलों में गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार जैसे गंभीर आरोप हैं। इस मामले में वांछित होने के बाद वह फरार चल रहा था और लगातार पुलिस से बचने के लिए नए-नए ठिकाने बना रहा था। पकड़ा गया विकास मुख्य आरोपित शुभम का करीबी है। उसी ने शुभम की मुलाकात अन्य आराेपिताें अमित टाटा और आलोक सिंह से कराई थी। विकास सिंह आजमगढ़ जिले के अपने गांव के नाम नरवे काे अपने टाइटल में लगाता है।
इस आरोपित की गिरफ्तारी से पहले कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में 12 मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक विनोद अग्रवाल को क्राइम ब्रांच व कानपुर के कलक्टरगंज पुलिस दो दिन पहले रविवार को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उसे हरियाणा के जिले के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया था। इस आरोपित पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उल्लेखनीय कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स का मुख्य संचालक है और पुलिस को जांच में पता चला कि उसने 60 से ज्यादा फर्जी फर्म बनाकर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान समेत कई राज्यों में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने का आरोप है।
पुलिस को जांच से पता चला कि आरोपित औषधि लाइसेंस की आड़ में एनडीपीएस श्रेणी से संबंधित दवाओं की लंबे समय से बिक्री कर रहा था। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद कानुपर के औषधि निरीक्षक ने कानपुर के कलक्टरगंज थाने में आरोपित विनोद अग्रवाल और उसके बेटे शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच तेज होने के बाद जब इन आरोपितों की तलाश शुुरु हुई तो 12 नवंबर से आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए थे। टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां