शादी का झांसा देकर बनाई वीडियो काे वायरल करने की धमकी में आराेपित समेत चार पर केस दर्ज
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र की युवती से दिल्ली के एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती कर ली। उसने शादी करने का झांसा देकर युवती से मुलाकात की और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो काे वायरल करने की धमकी देकर युवती काे ब्लैकमेल कर रहा है।इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लाेगाें पर मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रविवार को पीड़ित युवती ने थाना सिविल लाइंस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली के आनंद विहार शास्त्री नगर निवासी प्रिंस गोयल से इंस्टाग्राम के जरिये उसकी दोस्ती हो गई थी।
कुछ दिन बाद प्रिंस ने उससे कहा कि वाे उसे पसंद करता और शादी करना चाहता है। आराेप है कि आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर उससे मुलाकात की और इस दाैरान उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर आरोपित युवक, उसके पिता और बहन-बहनोई के खिलाफ धमकी देने, रंगदारी मांगने और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
