मेरठ: गणतंत्र दिवस 2026 के लिए टोल प्लाजा पर कड़ी सुरक्षा और वाहन-व्यक्ति चेकिंग
मेरठ। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के सभी टोल प्लाजा पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा खुद मौके पर मौजूद हैं।
डीआईजी/एसएसपी द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के दृष्टिगत संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था को कड़ाई से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत जनपद की सीमाओं एवं जनपद के भीतर सभी टोल प्लाजा (सिवाया टोल, परतापुर टोल, भूनी टोल आदि) पर सघन वाहन चेकिंग की व्यवस्था की गई।
DIG/SSP डॉक्टर विपिन ताडा ने स्वयं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर परतापुर टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कराई। इस दौरान सुरक्षा बलों द्वारा वाहन और व्यक्तियों की पहचान, दस्तावेजों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकों की सुरक्षा और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
