गर्भावस्था में सीने की जलन से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत
महिलाओं के लिए गर्भावस्था का सफर प्यारा और चुनौतीपूर्ण होता है, जहां आने वाले शिशु की खुशी और शरीर में होने वाले बदलाव तकलीफ देते हैं। गर्भावस्था में महिलाओं में सीने में जलन की समस्या आम है। गर्भावस्था के शुरुआती चरण में माएं कुछ भी ठीक से खा नहीं पातीं और अगर खा लेती हैं तो सीने में जलन और उल्टी होने लगती है। ऐसे में कुछ छोटे उपायों से गर्भवती महिलाएं सीने में जलन की परेशानी से राहत पा सकती हैं। पहला, सीने में जलन की परेशानी से बचने के लिए कम खाएं।
चौथा, गर्भावस्था में ढीले कपड़े पहनें। टाइट कपड़ों से पेट पर दबाव पड़ता है और जलन बढ़ती है। कुछ महिलाएं गर्भावस्था में टाइट कपड़े पहनती हैं, जिससे शरीर में जलन और खिंचाव महसूस होता है। ऐसे में कॉटन और खुले कपड़े पहनें। पांचवां, गर्भावस्था में आराम देने वाला आहार लें। आहार में केला, दही, ओट्स और नारियल पानी जैसे पदार्थों को शामिल करें। नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, जिससे सीने में जलन में आराम मिलता है। अगर जलन बहुत ज्यादा है तो एक बार अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ऐसे में डॉक्टर कुछ दवाएं भी देते हैं। --
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां