डायबिटीज से बचाव का आसान फॉर्मूला '7ए', ये आदतें दूर करेंगी 'धीमे जहर' का खतरा
नई दिल्ली। डायबिटीज आज देश में तेजी से फैल रही एक गंभीर बीमारी है। लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। यह शरीर में धीमे जहर की तरह काम करती है और हृदय रोग, किडनी खराब होने, आंखों की समस्या जैसी कई जानलेवा समस्याओं का कारण बनती है।
ए2 अधिक फल और सब्जियां खाएं (एड मोर फ्रूट्स और वेजिटेबल):- रोजाना कम से कम 2-3 मौसमी या सामान्य फल और सब्जियां खाएं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं और वजन नियंत्रित करते हैं। ए3 स्वस्थ शरीर का वजन पाएं (अचिव हेल्दी बॉडी वेट):- मोटापा डायबिटीज का बड़ा कारण है। बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को सामान्य स्तर पर रखें। थोड़ा-थोड़ा वजन कम करके भी बड़ा फर्क पड़ता है। वजन बढ़ने की वजह से कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं गिरफ्त में ले लेती हैं। ए4 एक्टिव जीवनशैली अपनाएं (एडॉप्ट एक्टिव लाइफस्टाइल):- रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें। पैदल चलना, साइकिलिंग, योग, नृत्य या कोई भी शारीरिक गतिविधि फायदेमंद है। इससे इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है। ए5 अत्यधिक चीनी से बचें (अवॉइड शूगर):- चीनी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस और मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करें। प्राकृतिक मिठास जैसे फल या शहद पर्याप्त हैं।
ए6 तंबाकू और शराब से दूर रहें (एब्सटेन फ्रॉम टोबैको एंड अल्कोहल):- सिगरेट, गुटखा, तंबाकू और ज्यादा शराब डायबिटीज का खतरा बढ़ाते हैं। इनसे पूरी तरह परहेज करें। ए7 नियमित हेल्थ चेकअप कराएं (अटैंड रेगूलर हेल्थ चेकअप):- हर साल ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं। शुरुआती चरण में पता चलने से बीमारी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। ये सात 'ए' अपनाकर कोई भी व्यक्ति डायबिटीज के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना महंगा नहीं, बल्कि जागरूकता और अनुशासन का मामला है। यदि परिवार में डायबिटीज का इतिहास है या उम्र 40 से अधिक है, तो इन आदतों को तुरंत अपनाएं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां