यूजीसी पर सवाल, मंत्री ने साधी चुप्पी, कैमरे की आईडी पर हाथ मारते हुए मुस्कुराकर निकल गए कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर। यूजीसी कानून को लेकर प्रदेश की सियासत लगातार गरमाती जा रही है। जहां एक ओर भाजपा के भीतर से ही विरोध के स्वर उभर रहे हैं और नेता व प्रशासनिक अधिकारी अपने पदों से इस्तीफ़ा दे चुके हैं, वहीं यूपी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की चुप्पी ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंगलवार को नगर स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय में भारतीय भाषा और परंपरा विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होने पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल मीडिया के सवालों से बचते नज़र आए। कार्यक्रम को लेकर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी, लेकिन जैसे ही मीडिया ने उनसे यूजीसी कानून को लेकर सवाल किया, मंत्री जी मुस्कुराते हुए कैमरे की आईडी पर हाथ मारकर बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गए।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 77वें गणतंत्र दिवस पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण

यूजीसी को लेकर स्वर्ण समाज में बढ़ते असंतोष के बीच मंत्री का यह रुख राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। उल्लेखनीय है कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं स्वर्ण समाज से आते हैं। ऐसे में उनके द्वारा इस अहम मुद्दे पर चुप्पी साधना कई तरह के राजनीतिक संकेत दे रही है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ठाकुर सूर्य प्रताप राणा बने भाकियू (चौधरी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्री की यह चुप्पी सरकार के भीतर चल रहे असमंजस को भी उजागर करती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यूजीसी कानून को लेकर सरकार के सभी घटक एकमत नहीं हैं, या फिर सामाजिक दबाव के चलते मंत्री खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में पुलिस की 'बदसलूकी' पर भड़के टिकैत समर्थक, चौकी पर अलाव जलाकर धरना, एक की हालत बिगड़ी

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने भारतीय संस्कृति की प्राचीनता का उल्लेख करते हुए कहा कि नालंदा जैसे विश्वविद्यालय में लाखों ग्रंथ जलाए जाने के बावजूद भारतीय संस्कृति जीवित रही और आज पूरी दुनिया को संस्कार देने का काम कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया।

हालांकि, मंत्री का यह बयान कार्यक्रम तक ही सीमित रहा, जबकि यूजीसी जैसे ज्वलंत मुद्दे पर उनकी चुप्पी ने नगर में सुर्खी बना ली है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

कमजोर हो रही हैं आंखें? इन आयुर्वेदिक नेत्र व्यायामों से बढ़ाएं रोशनी

   नई दिल्ली। आज के दौर में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। घंटों स्क्रीन देखने...
लाइफस्टाइल 
कमजोर हो रही हैं आंखें? इन आयुर्वेदिक नेत्र व्यायामों से बढ़ाएं रोशनी

जया एकादशी 2026 का महापर्व, जानें कब है व्रत, क्या है सही पूजा विधि और कैसे मिलती है मोक्ष की राह

Jaya Ekadashi 2026: आज हम आपको जया एकादशी 2026 के उस दिव्य पर्व के बारे में बताने जा रहे हैं...
धर्म-अध्यात्म 
जया एकादशी 2026 का महापर्व, जानें कब है व्रत, क्या है सही पूजा विधि और कैसे मिलती है मोक्ष की राह

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

Madhya Pradesh News: गणतंत्र दिवस पर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन और शिवपुरी को मिलेगी हवाई उड़ान, विकास को नई रफ्तार

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की धरती से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने प्रदेश के भविष्य...
मध्य प्रदेश 
Madhya Pradesh News: गणतंत्र दिवस पर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन और शिवपुरी को मिलेगी हवाई उड़ान, विकास को नई रफ्तार

Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

जैसे जैसे सर्दी बढ़ती है वैसे वैसे हर बागवानी प्रेमी के मन में एक ही चिंता रहती है कि कहीं...
कृषि 
Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ। चाणक्य, स्वामी विवेकानंद और चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर युवा राष्ट्र सेवा को अपने जीवन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान

मेरठ। सरकारी बैंकों की हड़ताल का असर मेरठ पर भी पड़ा है। मंगलवार आज यूपी में सरकारी बैंकों की हड़ताल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान