Monday, April 28, 2025

मेकअप के बाद आईसीयू में भर्ती दुल्हन, हिरासत में ब्यूटीशियन

हासन (कर्नाटक)। कर्नाटक के हासन में मेकअप के बाद युवती का चेहरा इस कदर बिगड़ गया, कि उसे इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराना पड़ा। वहीं उसकी शादी पोस्टपोन हो गई। मामले सामने आने पर ब्यूटीशियन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

हासन के अरसीकेरे शहर में हुई यह घटना शुक्रवार को सामने आई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता जजूर गांव की रहने वाली है।

पीड़िता ने 10 दिन पहले कस्बे के गंगाश्री हरबल ब्यूटी पार्लर एंड स्पा में अपना मेकअप करवाया था। मेकअप के बाद पीड़िता का चेहरा सूज गया।

[irp cats=”24”]

ब्यूटीशियन गंगा ने पीड़िता को बताया कि उसने नए तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स उसके चेहरे पर लगाए है। मेकअप के बाद पीड़िता को एलर्जी हो गई। मामला सामने आने के बाद, उसकी शादी पोस्टपोन कर दी गई है।

अरसीकेरे सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय