Sunday, April 27, 2025

औरैया में भाई ने की बहन की गला दबा कर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में कथित रुप से अवैध संबंध से नाराज एक व्यक्ति ने गुरुवार को अपनी विवाहित बहन की गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि आज दिन में गांव बड़े पुर्वा निवासी गौरव दोहरे ने सूचना दी थी कि उसकी बहन पारूल (23) ने फांसी लगा ली है। मौके पर पुलिस ने शव में जख्म के निशान देख कर गौरव से कड़ाई से पूछताछ की‌‌।

[irp cats=”24”]

 

आरोपी ने बताया कि पारूल की शादी 2019 में इटावा जिले के गांव रमाइन भोली भरथना निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। जिनका एक चार वर्षीय पुत्र अर्सित है जो सुनील कुमार के साथ रहता है।

 

बताया गया कि पारूल का अपने पति सुनील से मनमुटाव होने कारण करीब छह माह पूर्व वह अपने पति का साथ छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी। अभी जब कुछ दिन पहले वह अपने मायके वापिस आयी तो भाई गौरव ने उसे बहनोई सुनील कुमार के साथ जाने के लिए समझाया पर वह अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।
जिस बात को लेकर गुरुवार को भाई बहन दोनों में वाद-विवाद हुआ। जिसके बाद गौरव ने बहन पारूल का गला दबाकर हत्या कर दी।

 

पुलिस मृतका के पति की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। अभियुक्त गौरव दोहरे को हिरासत में ले लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय