Wednesday, May 14, 2025

नोएडा में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी,पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा। एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना जेवर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में रहने वाली एक चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार को बलात्कार किया था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त महेश पुत्र खजान सिंह चांचली मार्ग पर स्थित एक बाग में छिपा है। पुलिस ने बाग में जाकर दबिश दी तो आरोपी ने आत्म समर्पण करने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी महेश के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की हुई घटना के चलते जेवर क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग किया है कि आरोपी को सजा-ए मौत दी जाए। जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सकें। बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय