Friday, May 17, 2024

बसपा ने पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह और उनके भाई को पार्टी से निकाला, कांग्रेस से बसपा में हुए थे शामिल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बस्ती/लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम ने रविवार को पूर्व मंत्री राजकिशोर और उनके भाई को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि राजकिशोर सिंह और बृजकिशोर सिंह डिम्पल को पार्टी में अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उल्लेखनीय है कि राजकिशोर सिंह की बस्ती मंडल में कद्दावर नेताओं में गिनती होती है। वे पूर्व में मंत्री रह चुके हैं और वर्ष 2020 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बसपा की सदस्यता ली थी। उनके साथ उनके भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल और उनके पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह शानू ने बसपा ज्वाइन किया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय