Sunday, April 27, 2025

राजा भैया पत्नी भानवी से लेंगे तलाक, दिल्ली कोर्ट में दाखिल अर्जी पर कल सुनवाई

प्रतापगढ़। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी पूर्व राज्यमंत्री स्वाति सिंह के तलाक के बाद अब जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष एवं कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी के बीच तलाक की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजा भैया की अर्जी पर आज यानी सोमवार 10 अप्रैल को फैमिली कोर्ट में सुनवाई होगी।

आपको बता दें कि 28 साल के वैवाहिक जीवन में राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच रिश्ते इतने तल्ख हो गए कि दोनों ने अपनी-अपनी राहें अलग करने का फैसला ले लिया। राजा भैया ने भानवी सिंह से अलग होने के लिए दिल्ली स्थित साकेत फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भानवी का जन्म 10 जुलाई 1974 में बस्ती राजघराने में हुआ था। उनके पिता बस्ती राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह हैं। रवि प्रताप सिंह की 4 बेटियां हैं। इनमें भानवी तीसरे नंबर की बेटी हैं। भानवी की शुरुआती पढ़ाई बस्ती से हुई है। 8वीं तक की पढ़ाई जिले के सेंट जोसेफ स्कूल से की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह अपनी मां मंजूल सिंह के साथ लखनऊ चली गईं।

[irp cats=”24”]

राजा भैया और भानवी की शादी 1995 में हुई थी। उस समय राजा भैया की उम्र 25 साल थी। जबकि भानवी 20 साल की थीं। अब दोनों की शादी को 28 साल हो चुके हैं। राजा भैया और भानवी सिंह के चार बच्चे हैं। दो जुड़वा बेटे शिवराज सिंह, बृजराज सिंह (दोनों 19 वर्ष) व बेटियां राधावी (24 वर्ष) व बृजेश्वरी (22 वर्ष) हैं। चर्चा है कि दोनों बेटे कुंडा में राजा भैया के साथ रहते हैं, जबकि दोनों बेटियां मां के साथ दिल्ली में रहती हैं।

राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी ने अपने देवर व विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया समेत 5 अन्य के खिलाफ नई दिल्ली की आर्थिक अपराध थाने में केस दर्ज कराया था। ये मामला दा प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है।

भानवी का आरोप है कि उनके जाली हस्ताक्षर बनाए गए हैं। अक्षय ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें कंपनी से बेदखल करने का प्रयास भी किया है। अक्षय पूरी कंपनी हड़पना चाहते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय