Sunday, May 19, 2024

दिल्ली में युवक ने बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर की हत्या, खुद भी कर ली आत्महत्या

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में गुरुवार देर रात पैदल आये युवक ने घर के बाहर खड़ी एक महिला की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी जबकि बालकनी में जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों को शक है कि आरोपित ने पहले महिला को फ़ोन करके उसे घर के बाहर किसी मामले में बात करने के लिए बुलाया था। पुलिस को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है पुलिस ने मौके पर से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और कारतूस के खोल बरामद कर लिये हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 42 साल की रेणु गोयल के रूप में हुई है। जो वैशाली इलाके में रहती थी। जबकि मृतक व्यक्ति की पहचान 23 साल के आशीष के रूप में हुई है। रात पौने नो बजे डाबड़ी पुलिस को महिला को गोली लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। घर के बाहर काफी ज्यादा खून और खून से सना कारतूस का खोल पड़ा हुआ था। महिला को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच पुलिस को एक और कॉल मिली जिसमें बताया गया कि रेणु के घर पर रहने वाले युवक आशीष ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में भेज दिया।

शुरुआती जांच में पता चला कि आशीष और रेणु की दोस्ती थी। दोनों की जिम जाने के दौरान दोनो की दोस्ती हुई थी। रेणु का पति प्रोपर्टी का बिज़नेस करता है। महिला के तीन बच्चे भी हैं। आशीष ने रेणु की किस कारण से हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली, परिजनों से इसकी पूछताछ की जा रही है। आशीष पिस्तौल कहां से लाया, इस बारे में भी जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दोनों के फ़ोन कॉल डिटेल की जांच करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय