Sunday, February 23, 2025

इराक में इमारत में आग लगी,14 लोगों की मौत,18 लोग घायल

बगदाद। इराक में एक इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। यह अनहोनी शुक्रवार रात अर्ध स्वायत्त कुर्दिस्तान के एरबिल प्रांत के सोरन शहर में हुई है। 18 अन्य लोग घायल हैं।

अल जजीरा चैनल ने सोरन स्वास्थ्य विभाग के हवाले से कहा है कि आग इस आवासीय इमारत में सबसे पहले तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी। यहां विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक रहते थे। इसके बाद आग सभी पांचों मंजिल पर फैल गई। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय