Wednesday, May 8, 2024

मोदी एक-दो हाथों में देश सौंप रहे हैं, ऐसा नहीं चलेगा: प्रियंका गांधी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जयपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंच से एक भविष्यवाणी की थी। आज मैं भी करती हूं कि अगर इसी तरह मोदी सरकार देश की संपत्तियां उद्योगपतियों को सौंपती रही तो एक दिन लोगों का गुस्सा संभल नहीं पाएगा। मोदी जिस तरह से सरकार चला रहे हैं, ये नहीं चलेगा। उनको समझाना पड़ेगा, कि जो एक-दो लोगों के हाथों में देश चलाने के लिए सौंप रहे हैं, ऐसा नहीं चलेगा।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बुधवार को शाहपुरा के मनोहरपुर (जयपुर) में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पिता प्रधानमंत्री थे। मैं उनके साथ कभी-कभी सभाओं में जाती थी। काम नहीं होने पर महिलाएं उन्हें डांटती थीं और वो सिर झुकाकर सुनते थे। आज भाजपा के नेताओं को आपने छूट दे दी है। वे धर्म की बातें करते हैं। आप आंख मूंदकर वोट दे देते हो। चुनाव का समय हिसाब-किताब का समय होता है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि भाजपा वाले भ्रष्ट हैं, वो कहते हैं कांग्रेस वाले भ्रष्ट हैं। जनता को कैसे पता चलेगा कौन सही है। इसलिए सभी को ध्यान से सुनो।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, वहां 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। राजस्थान में मुख्यमंत्री ने दो लाख रोजगार दिलवाए हैं, 40 हजार रोजगार प्रक्रिया में हैं। इधर, मध्य प्रदेश में 18 साल से भाजपा सरकार है। तीन साल में 21 रोजगार दिए हैं। छत्तीसगढ़ में इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं। इस बात पर गहलोत से पूछा तो उन्होंने कहा कि यहां तो गांव-गांव में इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं। मध्य प्रदेश में स्कूल बंद हो रहा है। जीएसटी की वजह से सब कुछ महंगा हो रहा है। यह टैक्स प्रदेश सरकार के पास नहीं, केंद्र सरकार के पास जा रहा है। अब टैक्स से काम तो होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कितने जवान सरहदों पर देश की रक्षा कर करते हैं। उनकी भावना होती हैं कि जान चली जाए, लेकिन देश की रक्षा करेंगे। सबसे ज्यादा सैनिक राजस्थान ने दिए हैं। सेना में भर्ती होने पर नौजवान खुश होता है, लेकिन भाजपा वाले अग्निवीर ले आए। इसमें चार साल के लिए भर्ती होगी। चार साल बाद घर आएगा, वापस बेरोजगार हो जाएगा। सरकारी कर्मचारी के थोड़े-थोड़े पैसे सरकार पेंशन के लिए निकालती है, लेकिन केंद्र सरकार पेंशन का पैसा लेकर निवेश कहीं और कर रही है। कर्मचारियों की पुरानी मांग है कि हमारी पेंशन हमें मिल जाए।

उन्होंने कहा कि देश का किसान दिन में औसत 27 रुपये कमा रहा है और अडाणी 1600 करोड़ रुपये एक दिन में कमा रहे हैं। किसानों ने आंदोलन किया था, इनके मंत्री के बेटे ने छह किसानों को गाड़ी से कुचल डाला, कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन काले कानून वापस तब लिए जब दो महीने में यूपी में विधानसभा का चुनाव आने वाला था। तब तक सुनवाई नहीं हुई। प्रियंका ने कहा कि मणिपुर में सैकड़ों गांव जला डाले, उसके वीडियो मैं देख ही नहीं पाई। मोदी ने वहां जाने का कष्ट नहीं किया, लेकिन क्रिकेट के फाइनल में फट से पहुंच गए। सभी को उम्मीदें थीं कि मैच जीत जाएंगे। मोदी पहुंचे कि जीत जाएंगे तो श्रेय ले लेंगे, मीडियाबाजी करेंगे। वे क्रिकेट में पहुंच सकते हैं तो संकट में क्यों नहीं पहुंचे।

प्रियंका ने कहा कि एक विज्ञापन के लाखों करोड़ रुपये लग जाते हैं तो फिर इतने पैसे कहां से आते हैं। यह कहते हैं कि हम तो फकीर हैं। फिर इनके कार्यकाल में पार्टी कैसे सबसे अमीर हो गई। भाजपा का एक नेता बता दे। कहां से आए ये पैसे? मीडिया में धड़ाधड़ विज्ञापन आते हैं। उन्होंने वादा किया कि ओपीएस के लिए कानून बनाया जाएगा और गारंटी के साथ दिया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर परिवार की मुखिया महिलाओं को 10 हजार रुपये सालाना, 500 का सिलेंडर 400 में और दो रुपये किलो में गोबर खरीदा जाएगा। इससे लोग अपने पशुओं को घर में रखना शुरू कर दिया। इससे यह पशु फसलों को नुकसान भी नहीं करेंगे।

इससे पूर्व प्रियंका गांधी की चूरू में भी एक जनसभा होनी थी, लेकिन हेलीकॉप्टर में खराबी होने की वजह से वे वहां पहुंच नहीं पाईं। इस सभा में उनका वॉयस मैसेज सुनाया गया, जिसमें प्रियंका गांधी ने सभा में नहीं आने पर माफी भी मांगी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में प्रचार का गुरुवार को अंतिम दिन है। राज्य की 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय