Monday, May 19, 2025

ठाणे में इमारत का हिस्सा गिरा, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भयंदर रेलवे स्टेशन पूर्व के सामने गुरुवार को पांच मंजिला एक इमारत का अगला हिस्सा गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कीर्ति एस्टेट इमारत का अगला हिस्सा अचानक गिर गया। हो सकता है कि मलबे में कुछ लोग दबे हों।

पुलिस फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

भायंदर और आसपास में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय