Wednesday, March 22, 2023

अलीगढ़ में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर सांड ने किया हमला, CCTV में कैद

अलीगढ़। अलीगढ़ से एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां घर के बाहर खेल रहे 4 साल के एक बच्चे पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें सांड एक बच्चे को रौंदते हुए देखा जा सकता है।

पूरा मामला अलीगढ़ के धनीपुर मंडी इलाके का है। जहां गुरुवार सुबह 7:40 बजे एक बच्चा घर के बाहर खेल रहा था जो CCTV में भी नजर आ रहा है कि बच्चा अपने दादा के साथ टहल रहा है। दादा बच्चे को छोड़कर दूसरी गली में चले जाते हैं तभी कुछ दूर पर खड़ा सांड दौड़ता हुआ आता है और बच्चे पर हमला कर देता है। वह पहले बच्चे को सींग मारता है, फिर रौंदते हुए कुछ दूर तक घसीट कर ले जाता है। उसके बाद बच्चे के ऊपर बैठ जाता है। चीख सुनकर दादा दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चे को खींचकर बाहर निकाला।

इस घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सांड को पकड़ने के लिए धनीपुर क्षेत्र में नगर निगम की टीम भेजी गई है। इसके साथ ही इलाके में घूमने वाले अन्य सांडों को भी पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।

- Advertisement -

 

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय