Thursday, April 24, 2025

मोदी के लिये वोट की अपील करने बुलेट रानी पहुंची सुलतानपुर

सुलतानपुर- बुलेट रानी के नाम से मशहूर तमिलनाडु की राजलक्ष्मी मंदा बुधवार को दोपहर अयोध्या से सुल्तानपुर पहुँची। मदुरई से 12 फरवरी को बुलेट बाइक से 21000 किलोमीटर की यात्रा की शुरूआत ‘वोट फॉर मोदी’ व ‘वोट फार नेशन’ के मिशन के साथ किया है।

पत्रकारों से बातचीत में मंदा ने बताया कि मदुरई से दिल्ली तक 65 दिनों में 21 हजार किलोमीटर का‌ भारत भ्रमण कर रही है। उनका एकमात्र एजेंडा व मिशन तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का है।

उन्होने बताया कि मदुरई से शुरू हुई यात्रा पांडिचेरी, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश से हरियाणा होते हुए यात्रा दिल्ली में समाप्त होगी।

[irp cats=”24”]

अयोध्या के दर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2019 के अयोध्या और आज की अयोध्या में बहुत फर्क है। आज लग रहा है कि रामराज्य वापस आ गया है। इस बार नरेंद्र मोदी 400 के पार करके ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि अब तक राजलक्ष्मी लगभग 15 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुकी हैं। 18 अप्रैल को नई दिल्ली में यात्रा का समापन होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय